महिला बॉडी बिल्डरों को बेचती हैं अपना दूध- कमा चुकी है लाखों रूपये

कुछ महिलाओं के दूध आवश्यकतानुसार से भी कम बनता है लेकिन एक महिला अपने शरीर में दूध अधिक बनने के कारणवश बेच रही है

Update: 2022-02-16 19:30 GMT

नई दिल्ली। अक्सर देखा जाता है कि कुछ महिलाओं के दूध आवश्यकतानुसार से भी कम बनता है लेकिन एक महिला अपने शरीर में दूध अधिक बनने के कारणवश बेच रही है। यह महिला कई लीटर दूध बेच चुकी है।

गौरतलब है कि एक ब्रिटेन की महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके शरीर में आवश्यता से ज्यादा ब्रेस्ट मिल्क बनता है। यह महिला जरूरत से ज्यादा ब्रेस्ट मिल्क बनने की वजह से वह पना ब्रेस्ट मिल्क केवल बॉडी बिल्डर्स को ही बेचती है। इस दूध से वह लाखों रूपये कमा लेती हैं। महिला ने अपने इस मिल्क को लिक्विड गोल्ड नाम दिया है। इस महिला का दूध खरीदने वाले बॉडी बिल्डरों को मानना है कि यह दूध उनकी मांस-पेशियों को मजबूत करता है। बताया जा रहा है कि इस महिला के बच्चे भी है और वह अपने परिवार के संग खुश रह रही है। इस महिला के 29.5 एमएल मिल्क का मूल्य 100 रूपये से अधिक है। यह महिल अभी तक कई लीटर दूध बेच चुकी है।

Tags:    

Similar News