महिला का आरोप- फ्लाइट में ही कर दिया ड्रिंक करने के बाद रेप

फ्लाइट में यात्रा कर रही महिला यात्री के साथ एक व्यक्ति ने ड्रिंक करने के पश्चात उसके रेप कर दिया;

facebooktwitter-grey
Update: 2022-02-10 12:52 GMT
महिला का आरोप- फ्लाइट में ही कर दिया ड्रिंक करने के बाद रेप
  • whatsapp icon

नई दिल्ली। फ्लाइट से तरह-तरह के मामले सामने आते रहते है। एक मामला फ्लाइट का ही सामने आया है। फ्लाइट में यात्रा कर रही महिला यात्री के साथ एक व्यक्ति ने ड्रिंक करने के पश्चात उसके रेप कर दिया, जिसको पुलिस ने शिकायत मिलने पर अपनी गिरफ्त में ले लिया था।

मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका के न्यू जर्सी से एक फ्लाइट लंदन जा रही थी। न्यू जर्सी से लंदन तक पहुंचने में डायरेक्ट फ्लाइट को लगभग सात घंटे का समय लगता है। बताया जा रहा है कि इस दौरान सभी यात्री नींद ले रहे थे। एक महिला यात्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक यात्री उसे मिला, जिसके साथ उसने ड्रिंक की। महिला ने कहा कि ड्रिंक के बाद व्यक्ति ने उसके साथ रेप कर दिया। महिला यात्री ने इसके बारे में एयरलाइंस स्टाफ को जानकारी दी, जिसके बाद हीथ्रो एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड करने के बाद ही पुलिस अधिकारियों ने विमान में पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार करने के कुछ देर बाद ही आरोपी को जमानत मिल गई है।

Tags:    

Similar News