यूक्रेन के इस शहर पर होते हैं प्रतिदिन 50 से 100 हमले

शहर पर प्रतिदिन 50 से 100 हमले कर रहा है। मारियुपोल नगर परिषद ने यह जानकारी दी है

Update: 2022-03-18 09:31 GMT

कीव। रूस यूक्रेन के मारियुपोल शहर पर प्रतिदिन 50 से 100 हमले कर रहा है। मारियुपोल नगर परिषद ने यह जानकारी दी है।

परिषद ने गुरुवार को अपने बयान में कहा "मारियुपोल शहर में 16 दिनों से नाकाबंदी है, साढ़े तीन लाख से अधिक लोग रूसी सेना की गोलाबारी से बचने के लिए आश्रयों तथा तहखानों में छिपे हुए हैं।"

शहर का करीब 80 फीसदी हिस्सा रूसी गोलाबारी से प्रभावित हुआ है, जबकि तीस प्रतिशत को फिर से स्थापित नहीं किया जा सकता है।

बीबीसी ने एक अमेरिकी थिंक टैंक इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर के हवाले से कहा कि रूसी हमले में मारियुपोल शहर आने वाले कुछ सप्ताह में उसके कब्जे में आ सकता है।

उन्होंने बताया कि मारियुपोल शहर के नागरिक ठिकानों में हमले होने से यह शहर बहुत जल्द ही रूसी सेना के कब्जा हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि संस्थान में रूस के प्रमुख विश्लेषक मेसन क्लार्क ने मारियुपोल पर रूस के हमले की तुलना सीरिया के रूप में की।

उन्होंने कहा, "रूसी सेना जानबूझकर यूक्रेन के पानी स्टेशनों, बिजली आपूर्ति और इंटरनेट टावरों तथा सेल फोन टावरों को निशाना बना रही हैं। ताकि यूक्रेन को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया जा सके।"

उन्होंने बताया कि अलेप्पो और पलमायरा जैसे सीरिया के कई शहरों में रूसी सेना ने भी यही तरीका अपनाया था।



Tags:    

Similar News