यूक्रेन व रूस जंग-इमारतों पर दागी मिसाइल- मेलिटोपोल पर रूस का कब्जा

यूक्रेन के ऊपर रूस की ओर से किए गए हमले के तीसरे दिन रिहायशी इमारतों को मिसाइलों के हमले से बड़ा नुकसान पहुंचा है

Update: 2022-02-26 07:50 GMT

नई दिल्ली। यूक्रेन के ऊपर रूस की ओर से किए गए हमले के तीसरे दिन रिहायशी इमारतों को मिसाइलों के हमले से बड़ा नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन में घुसी रूसी सेना ने मेलिटोपोल शहर पर अपना कब्जा जमा लिया है। इस बीच यूक्रेन की ओर से 3500 रूसी सैनिकों के अलावा उसके दो टैंक, 14 विमान एवं 8 हेलीकॉप्टरों को मार गिराने का दावा किया गया है। हालातों के मद्देनजर यूक्रेन को रूसी सैनिकों के खिलाफ लड़ने के लिए अमेरिका की ओर से 600 मिलियन डालर की सुरक्षा सहायता देने का ऐलान किया गया है।

शनिवार को यूक्रेन के खिलाफ जंग के तीसरे दिन रूस की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव के ऊपर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया गया है। रूसी सेना द्वारा मिसाइलों से किए गए हमले से कई रिहायशी इमारतों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। कीव के भीतर दाखिल होने से पहले रूसी सैनिकों की ओर से मेलिटोपोल शहर पर कब्जा कर लिया गया है। उधर यूक्रेन की ओर से 352 रूसी सैनिकों के अलावा 2 टैंक, 14 विमान एवं 8 हेलीकॉप्टर को मार गिराने का दावा किया गया है। रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन में कई हथियार जब्त किए हैं। इस बीच रूसी विदेश मंत्री ने कहा है कि रूस का यूक्रेन पर कब्जे का कोई इरादा नहीं है। अगर यूक्रेन की सेना हथियार डालती है तो मास्को उसके साथ बातचीत के लिए तैयार है। उधर रूस ने फ्रेंच गुयाना स्पेस स्टेशन से सभी स्पेस लांच को निलंबित कर दिया है। साथ ही वहां पर काम करने वालों को वापस बुलाने का ऐलान किया है। यूरोपीय संघ यानी इयू के प्रतिबंधों का जवाब देते हुए रूस की ओर से यह कदम उठाया गया है।

Tags:    

Similar News