मौसम विभाग ने किया सतर्क- इसी हफ्ते भारी बारिश की आशंका

मंगलवार और बुधवार के बीच की रात सबसे न्यूनतम तापमान मेडक जिले में 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Update: 2022-10-26 15:45 GMT

अमरावती। मौसम विभान ने बुधवार को बताया कि दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में 30 अक्टूबर यानि रविवार को अतिवृष्टि होने की आशंका है।

यहां जारी एक दैनिक बुलेटिन में, मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी 30 अक्टूबर को ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

बंगाल की खाड़ी और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के निचले क्षोभमंडल में उत्तर-पूर्वी हवाएं आने की संभावना है और 29 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्व प्रायद्वीपीय भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में तटीय आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के यानम और रायलसीमा का मौसम शुष्क रहा। सबसे न्यूनतम तापमान राज्य के मैदानी इलाके आरोग्यवरम में 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की दैनिक मौसम रिपोर्ट के अनुसार, 26 से 30 अक्टूबर तक तेलंगाना में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मंगलवार और बुधवार के बीच की रात सबसे न्यूनतम तापमान मेडक जिले में 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वार्ता

Tags:    

Similar News