पुरुष मैराथन में मान सिंह आठवें और ये 12वे स्थान पर रहे

हुई मैराथन दौड़ में भारतीय एथलीट मान सिंह आठवें और बेलियप्पा अप्पाचांगदा बो 12वें स्थान पर रहे

Update: 2023-10-05 07:48 GMT

हांगझोउ। चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में गुरुवार को कियानतांग रिवर ग्रीन बेल्ट रूट पर हुई मैराथन दौड़ में भारतीय एथलीट मान सिंह आठवें और बेलियप्पा अप्पाचांगदा बो 12वें स्थान पर रहे। आज यहां हुई इस मैराथन में मान सिंह ने दो घंटे, 16 मिनट और 59 सेकेंड का समय लिया और वह चीन के स्वर्ण पदक विजेता जी हे से तीन मिनट और 57 सेकेंड पीछे रहे।

उत्तर कोरिया के इलरीओंग हान ने 2:13:27 समय के साथ रजत पदक जीता, जबकि चीन के शाओहुई यांग ने 2:13:39 समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया। भारत के 31 वर्षीय बेलियप्पा अप्पाचांगदा ने 2:20:52 समय के साथ 12वें स्थान पर रहे। उल्लेखनीय है कि शिवनाथ सिंह का 2:12:00 का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 1978 में जालंधर में एक मैराथन में बनाया गया था और यह भारत का सबसे लंबे समय तक चलने वाला राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। मैराथन एशियाई खेल 2023 में एथलेटिक्स में अंतिम प्रतियोगिता थी। भारत ने 19वें संस्करण में एथलेटिक्स में कुल 29 पदक जीते, जिसमें छह स्वर्ण, 14 रजत और नौ कांस्य पदक है।

Tags:    

Similar News