बर्मी अंगूर का पहली बार निर्यात
विशेष बर्मी अंगूर-लेटेकू का पहली बार निर्यात किया गया है।;
नई दिल्ली । विशेष बर्मी अंगूर-लेटेकू का दुबई को पहली बार निर्यात किया गया है।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि एपीडा ने दुबई को बर्मी अंगूर 'लेटेकू' के निर्यात की सुविधा प्रदान की। इसकी पहली खेप गुवाहाटी से हवाई मार्ग के जरिये दुबई भेज दी गई है। इससे पूर्वोत्तर राज्यों से कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों की निर्यात क्षमता में वृद्धि होगी।
लेटेकू की इस खेप को असम के दरंग जिले के एक संग्रह केंद्र में पैक किया गया। हाल ही में, असम से अमेरिका को 'लाल चावल' की पहली खेप निर्यात की गयी थी। इससे पहले असम के 40 टन काजीनेमु -असमी नींबू का निर्यात किया जा चुका है।
वार्ता