तीस देशों की सुंदरियों ने निहारा ताजमहल- कराया फोटो सेशन

ये सुंदरियां देश में चल रही सौंदर्य प्रतियोगिता टीन इंटरनेशनल 2024 में भाग ले रही हैं।

Update: 2024-07-04 14:16 GMT

आगरा। तीस देशों की सुंदरियां विश्व के सात आश्चर्यों में शामिल ताजमहल को निहारने के लिए गुरुवार को यहां पहुंचीं। ये सुंदरियां देश में चल रही सौंदर्य प्रतियोगिता टीन इंटरनेशनल 2024 में भाग ले रही हैं।

उनकी सुरक्षा को लेकर पर्यटन पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किये गये थ। इस दौरान विश्व सुंदरियों के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में होड़ मची रही।भ्रमण के दौरान ये सुंदरियां ताज की सुंदरता और वास्तु कला को बड़ी उत्सुकता से निहारती नजर आयीं। उनका कहना था कि ताजमहल की खूबसूरती एक अलग ही अहसास जगाती है। ऐसा लगता है कि इसे निहारते ही रहें। ताज की पच्चीकारी और इतिहास को जानने के लिए इन सुंदरियों ने खास रुचि दिखाई।

इन दिनों देश में चल रही सौंदर्य प्रतियोगिता टीन इंटरनेशनल 2024 में 30 देशों की प्रतिभागी प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। प्रतियोगिता का फिनाले सात जुलाई को जयपुर में प्रस्तावित है। मिस टीन इंटरनेशनल 2023 वेनेजुएला की बारबरा पर्रागा अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी।

मिस टीन इंटरनेशनल एक सौंदर्य प्रतियोगिता है जो हर साल दुनिया भर की किशोरियों के लिए आयोजित की जाती है। यह प्रतियोगिता 14 से 19 वर्ष की किशोर लड़कियों के लिए होती है। इसका पिछला संस्करण जून 2023 में कंबोडिया के नोम पेन्ह में आयोजित किया गया था जहां वेनेजुएला की बारबरा पर्रागा विजेता बनी थीं।


वार्ता

Tags:    

Similar News