बीमारी के चलते शिंजो ने छोड़ा पद!

शिन्जो आबे चिंतिंत हैं कि उनकी बीमारी देश चलाने में बाधा पैदा कर सकती है।

Update: 2020-08-28 13:26 GMT

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिन्जो आबे स्वास्थ्य कारणों के चलते अपना पद छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि स्थानीय मीडिया इस खबर की पुष्टि कर रहा है। शिन्जो आबे चिंतिंत हैं कि उनकी बीमारी देश चलाने में बाधा पैदा कर सकती है। 

बताया जा रहा है कि शिन्जो आबे की तबियत पिछले कुछ हफ्तों में बिगड़ी है. दो बार अस्पताल में देखे जाने के बाद उनकी बीमारी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे थे। फिलहाल अभी तक उनके इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिन्जो आबे आज शाम पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान संभव है कि वह इस्तीफे की वजह का खुलासा करें। बता दें कि आबे ने इस महीने तीन दिन की छुट्टी ली थी। 17 अगस्त को वह अस्पताल गए थे। मेडिकल चेकअप्स के लिए वह अस्पताल में 7 घंटे से भी ज्यादा वक्त तक रहे थे। इसके एक हफ्ते बाद वह उसी अस्पताल में अन्य जांचों के लिए गए थे। 

Tags:    

Similar News