सपा की सरकार बनवाने में रहेगी महिलाओं की बडी भूमिका-प्रमोद

2022 में होने वाले चुनावो में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने में महिलाओं की मुख्य भूमिका रहेगी।;

Update: 2021-02-13 11:42 GMT
सपा की सरकार बनवाने में रहेगी महिलाओं की बडी भूमिका-प्रमोद
  • whatsapp icon

मुजफ्फरनगर। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी और महानगराध्क्ष अलीम सिद्दीकी ने महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हए कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले चुनावो में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने में महिलाओं की मुख्य भूमिका रहेगी। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि वे सपा की सरकार बनवाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।

शनिवार को समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर जिला व महानगर समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशाल घेरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता महिला सभा की नगर अध्यक्ष अलका शर्मा व संचालन संयुक्त रूप से बबली मेनवाल व सुप्रिया पाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी रहे।


महिला घेरा कार्यक्रम में महिला नेत्री पूर्व विधायक मिथलेश पाल, पूर्व मंत्री उमा किरण, पूर्व चेयरमैन शाहपुर सुषमा सैनी व वकीला बेगम ने सैकड़ों महिलाओं के साथ उपस्थित रहकर भाजपा सरकार की पोल खोलने का काम किया व पिछली समाजवादी सरकार की उपलब्धि महिला कल्याण में किए गए कामों से अवगत कराया।

जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से कहा कि वर्ष 2022 में प्रदेश मेें होने वाले विधानसभी चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रदेश में दोबारा सरकार बनवाने में आप महिलाओं का अहम योगदान रहेगा। उन्होंने आह्वान किया कि आज से महिलाएं प्रदेश मे सपा की सरकार बनवाने का बीडा उठाते हुए विधानसभा चुनाव तक चैन से ना बैठकर घर-घर जाकर महिलाओं को जागरूक करने का काम करें।

घेरा कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंदा राठी, बबिता, रोशन, शबनम, रानी सैनी, अंजू शर्मा, शबनम, सीता रानी, कृष्णा, गीता ,जिला महामंत्री जिया चैधरी, शौकत अंसारी, उमर खान, फराज अंसारी, माया आदि मुख्यरूप से मौजूद रही।

Tags:    

Similar News