महिला ने ही लूट लिया महिला को

पति के साथ चल रहे विवाद के बीच किराये का मकान लेकर रह रही महिला को मकान मालकिन ने ही लूटपाट करके घर से निकाल दिया।;

Update: 2021-02-09 09:14 GMT

मुजफ्फरनगर। पति के साथ चल रहे विवाद के बीच किराये का मकान लेकर रह रही महिला को मकान मालकिन ने ही लूटपाट करके घर से निकाल दिया और उल्टे उसी के ऊपर चोरी, मारपीट व जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। पीडिता ने पुलिस ऑफिस  पहुंचकर अधिकारियों से कार्यवाही की गुहार लगाई है।

Full View

मंगलवार को शहर के मौहल्ला योगेन्द्रपुरी निवासी महिला नाजिया खान ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी जनपद सहारनपुर के गांव कैलाशपुरी निवासी खलीलउल्ला के साथ हुई है। महिला का आरोप है कि उसके पति का चरित्र सही नही है और उसके कई महिलाओं के साथ अनैतिक संबंध है। उसे जब इस बात का पता चला तो उसने पति को रोकने की कोशिश की। जिसे लेकर पति उसके साथ अनबन करने लगा। जिसके चलते वह सहारनपुर में जेल चुंगी के निकट राव हाऊस में किराये का मकान लेकर रहने लगी। आरोप है कि मकान मालकिन रेहाना राव ने उसके पिता द्वारा दहेज में दिया गया सामान लूटकर उसे मकान से निकाल दिया। उसने जब महिला की कारगुजारी का विरोध किया तो उसने उसी के ऊपर चोरी, मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवा दिया। महिला ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। अधिकारियों ने उसे कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Tags:    

Similar News