विहिप संगठन मंत्री ने की चेयरपर्सन से शिष्टाचार भेंट

विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा को अपने सहयोगियों के साथ मीका विहार पहुंचे और चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की

Update: 2020-12-03 13:40 GMT

मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने चेयरपर्सन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें साथियों समेत भाजपा में शामिल होने की शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि उनकी अगुवाई में शहर का चहुंमुखी विकास होगा।


विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा गुरूवार को अपने सहयोगियों के साथ मीका विहार पहुंचे और चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। जहां चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल और उनके पति इंजीनियर अशोक कुमार व उद्योगपति पुत्र अभिषेक अग्रवाल ने गर्मजोशी के साथ क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा सहित उनके अन्य साथियों का स्वागत किया। इस दौरान मनोज वर्मा ने चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल को साथियों सहित भाजपा में शामिल होने की बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनकी अगुवाई में शहर का चहुंमुखी विकास होगा। क्षेत्रीय संगठन मंत्री और चेयरपर्सन ने काफी समय तक आपस में अनेक मुद्दों पर बात की। इंजीनियर अशोक अग्रवाल ने उपस्थित लोगों के साथ अपने पुराने अनुभव साझा किये।


इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा के अलावा जिला संगठन मंत्री अनूप, विभागाध्यक्ष ललित महेश्वरी, ठाकुर भूपेन्द्र सिंह एडवोकेट, धर्मप्रसाद, मोहित बसंल, अनिल कंसल, राधेश्याम विश्वकर्मा, रामकुमार तायल और अमित गर्ग आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट: सत्येन्द्र ठाकुर

Tags:    

Similar News