विहिप ने की पदाधिकारियों की घोषणा

विहिप व बजरंग दल की बैठक में नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

Update: 2021-03-14 13:40 GMT

मुजफ्फरनगर। विहिप व बजरंग दल की बैठक में नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। नए पदाधिकारियों से आशा व्यक्त की गई कि वे संगठन की नीतियों के अनुरूप काम करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

विश्व हिन्दू परिषद् व बजरंग दल की बैठक एवं कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर में सम्पन्न हुआ। बैठक में नागेन्द्र प्रांत संगठन मंत्री, डाॅ. चद्रमोहन शर्मा प्रांत सह मंत्री विश्व हिन्दू परिषद् का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। इस दौरान नए कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गये। अतुल त्यागी सह विभाग समरता प्रमुख, सोहनवीर सिंह दूधली जिला मंत्री विहिप, रविन्द्र सिंह सह जिला सत्संग प्रमुख, ललित मचल जिला सेवा प्रमुख विहिप, जितेन्द्र सिंह जिला गोसेवा प्रमुख, श्रीमती इंदिरा देवी जिला उपाध्यक्ष मातृ शक्ति, विकास अग्रवाल न गर अध्यक्ष विहिप, मनोज कुमार को नगर मंत्री विहिप बनाया गया।

इस दौरान राधेश्याम विश्वकर्मा प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख, ललित माहेश्वरी विभाग अध्यक्ष, ठा. भूपेन्द्र सिंह एडवोकेट प्रांत मंत्री धर्म प्रसार, अजय गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह जिला उपाध्यक्ष, मोहित बंसल जिला कोषाध्यक्ष, पीयूष राणा जिला संयोजक बजरंग दल, यशवीर सिंह जिला सत्संग प्रमुख विहिप के सैकड़ों कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।







 


Tags:    

Similar News