खेलों में सफलता के लिए डाइट नहीं, कड़ी मेहनत जरूरीः सुभाष वर्मा

अर्जुन अवार्ड से सम्मानित सुभाष वर्मा ने कहा कि खेलों में सफलता के लिए अच्छी डाईट से भी ज्यादा जरूरी है कड़ी मेहनत।;

Update: 2021-02-26 07:56 GMT

मुजफ्फरनगर। अर्जुन अवार्ड से सम्मानित सुभाष वर्मा ने कहा कि खेलों में सफलता के लिए अच्छी डाईट से भी ज्यादा जरूरी है कड़ी मेहनत। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत के बल पर ही सफलता प्राप्त होती है।

Full View


जानकारी के अनुसार श्रीराम काॅलेज ने बहादरपुर खेड़ी वीरान आदर्श खेल गांव को गोद ले रखा है। श्रीराम काॅलेज द्वारा गांव के खेल मैदान में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाता है। अभी दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन आदर्श खेल गांव में कराया गया था। आज विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित खिलाड़ी सुभाष वर्मा, अर्जुन अवार्डी सत्यपाल यादव और संजीव कुमार मौजूद रहे। सुभाष वर्मा ने कहा कि जब खेल गांव का शुभारम्भ हुआ था, तो तब वे यहां आये थे। आज फिर से यहां आये हैं। उन्हें देखकर काफी खुशी हो रही है कि खेलगांव का काफी विकास हो चुका है। बच्चों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियां खेलों से जुड़ें और विदेशों में भी देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। जितना आप उन्हें सहयोग कर सकते हैं, करें। जितना समय दे सकते हैं, दें।

उन्होंने कहा कि यदि भोजन में कमी है, तो उसे सुधारने का प्रयोग करें। गांव में जो सुविधा दी गई है, वह प्रत्येक गांव में नहीं मिलती, इसलिए इस गांव में दी जा रही सुविधा का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि बच्चा जितनी मेहनता करेगा, उसे उतनी ही खुराक चाहिए। दूध, घी और हो सके तो बादाम भी दें। लेकिन सबसे बड़ी बात कड़ी मेहनत है, यदि पौष्टिक डाईट कम भी है, तो सफलता मिलेगी, लेकिन कड़ी मेहनत के बिना कुछ भी नहीं पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वे भी गरीब घर से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने भी इसी तरह से अपने कैरियर की शुरूआत की थी। ओलंपिक में उन्होंने खेला, अर्जुन पुरस्कार मिला और यूपी सरकार द्वारा यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि गाव बहादरपुर-खेड़ी विरान को खेल का आदर्श गांव बनाने का संकल्प अब से एक वर्ष पूर्व लिया था, जिसको पूरा करने के लिए श्रीराम कॉलेज समय समय गांव में खेलों का आयोजन करता रहता है। इस अवसर पर श्रीराम काॅलेज के चेयरमैन डॉ. एस सी कुलश्रेष्ठ, प्रधानाचार्या प्रेरणा मित्तल, विभागाध्यक्ष पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग रवि गौतम, पूजा चौधरी आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News