अंजना सिंह और शुभी शर्मा की फिल्म घर की मालकिन का ट्रेलर रिलीज

ट्रेलर में उनकी दमदार अदाकारी और जबरदस्त स्क्रीन प्रजेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

Update: 2024-07-21 05:43 GMT

मुंबई। भोजपुरिया सिनेमा की टीआरपी क्वीन अंजना सिंह और चर्चित अभिनेत्री शुभी शर्मा की फिल्म घर की मालकिन का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

घर की मालकिन का ट्रेलर बी4यू भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।नीलाभ तिवारी फिल्म्स (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड के साथ आईवीवाई एंटरटेनमेंट प्रस्तुत इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह एवं नीलाभ तिवारी हैं, जबकि निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) हैं। फिल्म घर की मालकिन एक पारिवारिक और सामाजिक कहानी पर आधारित है, जिसमें अंजना सिंह और शुभी शर्मा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। ट्रेलर में उनकी दमदार अदाकारी और जबरदस्त स्क्रीन प्रजेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

अंजना सिंह ने कहा, घर की मालकिन एक ऐसी फिल्म है जो हर घर की कहानी को दर्शाती है। इसमें हमारे समाज की कई सच्चाईयां छुपी हैं और हमें उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे। शुभी शर्मा ने कहा, फिल्म घर की मालकिन में काम करना एक बेहतरीन अनुभव रहा है। हमारी पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है और हमें उम्मीद है कि दर्शकों को हमारी मेहनत पसंद आएगी।

फिल्म के निर्देशक और निर्माता ने बताया कि घर की मालकिन एक मनोरंजक और संदेशप्रद फिल्म है, जो दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करेगी।

फिल्म घर की मालकिन में अंजना सिंह , शुभी शर्मा, ग्लोरी मोहन्ता ,कंचन मिश्रा राकेश बाबू , पंकज मेहता , प्रशांत सिंह राजपूत , विद्या सिंह , भूपेंद्र सिंह , गौरव पंडित और बाल कलाकार चाहत ,स्वस्तिका, कार्तिक राय मुख्य भूमिका में हैं। कांसेप्ट संदीप सिंह,कथा पटकथा एवं संवाद सुरेंद्र मिश्रा , विवेक मिश्रा का है। संगीतकार आर्य शर्मा हैं। संकलन धरम सोनी, छायांकन डी के शर्मा , विजय मंडल और कोरियोग्राफर कानू मुख़र्जी , सोनू प्रीतम हैं।

Tags:    

Similar News