राकेश मिश्रा और श्यामली श्री स्टारर का ये भोजपुरी गाना हुआ रिलीज

इस गाने के जरिये उन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल को दर्शकों के सामने रखा है।

Update: 2024-06-21 09:38 GMT

मुंबई, भोजपुरी सुपर स्टार राकेश मिश्रा और अभिनेत्री श्यामली श्री का नया भोजपुरी गाना सौतिनिया के सड़िया रिलीज हो गया है।

सौतिनिया के सड़िया गाना में राकेश मिश्रा और श्यामली श्री की लाजवाब केमेस्ट्री भी नज़र आ रही है।इस गाने को देसी लोटा एंटरटेनमेंट एंड शूट सॉल्यूशन द्वारा प्रस्तुत किया गया है और इसके निर्माता धुन बजा भोजपुरी हैं।

गाना सौतिनिया के सड़िया को लेकर राकेश मिश्रा ने कहा कि गाना मस्त है और हमने इसे बेहद खूबसूरती से बनाया है। उम्मीद करता हूं सबों को पसंद आयेगा। उन्होंने कहा कि इस गाने में पहली बार उन्होंने खूबसूरत अदाकारा श्यामली श्री के साथ काम किया है। गाने को बनाने में सबों का योगदान सराहनीय रहा है। जहां तक बात श्यामली का है तो उसकी अदाकारी भी कमाल की है। इस गाने के जरिये उन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल को दर्शकों के सामने रखा है।

वहीं, श्यामली श्री ने कहा कि यह गाना मेरे लिए बेहद ख़ास है। गाने में एक महिला की पीड़ा को दिखाया गया है, जब उसको ये पता चलता है कि उसके पीठ पीछे उसका पति किसी परायी स्त्री को साड़ी देकर का रहा है। उस वक्त महिला पर क्या गुजरती है और उसके बाद वो जो करती है। गाने में इसका चित्रण किया गया है। उम्मीद करती हूँ कि यह गाना ख़ास कर महिलाओं को बेहद पसंद आये और वे इसे खूब सुने। गाने का मकसद सिर्फ मनोरंजन है, इसलिए इसे एन्जॉय करें।Full View

सौतिनिया के सड़िया को राकेश मिश्रा के साथ शिल्पी राज ने आवाज दी है।आजाद सिंह ने इस गाने के लिरिक्स को लिखा है। संगीत विशाल सिंह ने दिया है। कोरियोग्राफर एम के गुप्ता हैं। डी ओ पी इमरान हैं।

Tags:    

Similar News