शिल्पा शेट्टी ने वीडियो की अपलोड- यूजर बोला काम करते शर्म नहीं आई

वह नये-नये फोटो और नई-नई वीडियो अपने फैंस संग शेयर करती रहती है आज दीपावली के अवसर पर उन्होंने एक वीडियो अपलोड की है।

Update: 2021-11-04 06:39 GMT

मुंबई। बॉलीवुड की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। वह नये-नये फोटो और नई-नई वीडियो अपने फैंस संग शेयर करती रहती है। आज दीपावली के अवसर पर उन्होंने एक वीडियो अपलोड की है। इसी वीडियो के कमेंट बॉक्स में कुछ यूजर ने उनके पति राज कुंद्रा के मामले को लेकर उन्हें ट्रोल कर दिया।

शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकांउट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपने आगे एक बड़ा स्टील का टप रखा हुआ है, जिसमे पानी है और उसके अंदर फूल डालकर उसे सजाया हुआ है। उसके ऊपर दीये जलाये हुए हैं। वीडियो में शिल्पा शेट्टी सभी को दीवाली की शुभकामनाएं दे रही है। इस वीडियो को अपलोड करते वक्त उन्होंने केप्सन में लिखा है कि इस दीवाली, खुशियां आपकी जिन्दगी को रोशन करे और अपनों का प्यार आपके जीवन में मिठास भर दे। इसके बाद उन्होंने लिखा है कि सभी को दीपावाली की हार्दिक शुभकामनाएं। इस वीडियो को देखकर यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। एक फैंस ने लिखा कि मैडम जी राज कुद्र को भी देखो पहले तो बहुत वीडियो बनाते थेे...क्यों शर्म आ रही वह क्या अब...वो काम करते शर्म नहीं आई...अब सोशल मीडिया से दूर भाग रहा ही ये भले ही वह मशहूर हस्तियों को देख लो लोगो... 3





Tags:    

Similar News