अजय देवगन को पंजाबी सिंगर ने कहा चमचा

किसान प्रदर्शन का मामला विदेशी सितारों तक पहुंचा। रिआना, ग्रेटा थनबर्ग और मिया खलीफा जैसी सेलेब्रिटी ने जब कृषि कानून बिल का विरोध कर रहे

Update: 2021-02-05 00:30 GMT

मुंबई। किसान प्रदर्शन का मामला विदेशी सितारों तक पहुंचा। रिआना, ग्रेटा थनबर्ग और मिया खलीफा जैसी सेलेब्रिटी ने जब कृषि कानून बिल का विरोध कर रहे किसानों के पक्ष में ट्वीट किए तो बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं रहे। इन सितारों ने देश की जनता से अपील की कि किसी भी तरह के प्रोपेगेंडा में फंसने बचें और इस नसीहत देने वाली फेहरिस्त में अजय देवगन का भी नाम शामिल है लेकिन अजय को इस ट्वीट के लिए ट्रोल किया जा रहा है। यही नहीं, एक पंजाबी सिंगर जैज धामी ने अजय को चमचा तक कह दिया।

भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर देश-दुनिया से रिएक्शन आ रहे हैं। बॉलीवुड गलियारा भी इस मुद्दे को लेकर काफी एक्टिव हैं। बॉलीवुड एक्टर और सिंघम के नाम से मशहूर अजय देवगन ने भी ट्वीट के जरिए किसान आंदोलन को लेकर अपना पक्ष रखा है। अजय देवगन ने लिखा: भारत या भारतीय नीतियों के खिलाफ किसी भी झूठे प्रोपेगेंडा के चक्कर में न फंसें। इस समय हमें एकजुट होने की जरूरत है। (हिफी)



 


Tags:    

Similar News