प्रियंका का पुराना घर जैकलिन का बना आशियाना

अब हॉलीवुड स्टार बन चुकीं देसीगर्ल ने इस घर को जैकलीन को बेच दिया है. इसके पहले जैकलिन फर्नांडिस बांद्रा इलाके में किराए पर रहती थी।;

Update: 2021-02-07 00:30 GMT

मुंबई। एक आलीशान घर खरीदने का सपना सभी का होता है, फिर अगर वह घर मुंबई में हो तो उसकी कीमत सोचकर ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस ने यह सपना पूरा कर लिया है, उन्होंने प्रियंका चोपड़ा का पुराना घर खरीद लिया है। खबर है कि इसके लिए जैकलिन फर्नांडिस ने काफी बड़ी रकम खर्च की है।


यह वही घर है जो साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा की शादी के समय उनका आशियाना था। वहीं अब हॉलीवुड स्टार बन चुकीं देसीगर्ल ने इस घर को जैकलीन को बेच दिया है. इसके पहले जैकलिन फर्नांडिस बांद्रा इलाके में किराए पर रहती थी। खबरों की मानें तो जैकलिन फर्नांडिस जो घर खरीदा है, वही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी के समय मुंबई में उनके परिवार के पास था. इस बिल्डिंग का नाम कर्मयोग है और इसकी कीमत तकरीबन 7 करोड़ रुपए है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जैकलिन फर्नांडिस ने जुहू में एक घर खरीदा है इसका बड़ा सा लिविंग एरिया और एक काफी स्पेसफुल बालकनी भी है।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से बांद्रा में रहने वालीं जैकलिन फर्नांडीज को तबरीबन बीते दो साल से घर की तलाश थी। अब इस खबर के बाद उनके फैंस को खुशी होगी कि उन्होंने आखिरकार एक घर पसंद कर लिया है। क्योंकि अब तक जैकलिन बार बार किराए के घर शिफ्ट करती रहती थीं। (हिफी)



 


Tags:    

Similar News