पति के संग डे आउट पर निकली प्रियंका चोपड़ा- दोनों एन्जॉय करते आये नज़र

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। इस कपल की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे ह;

facebooktwitter-grey
Update: 2022-10-09 19:15 GMT
पति के संग डे आउट पर निकली प्रियंका चोपड़ा- दोनों एन्जॉय करते आये नज़र
  • whatsapp icon

मुंबई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर लगातार इस कपल की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे है। इसी बीच अब कुछ नए वीडियो सामने आए हैं जिसमे दोनों लॉन्ग ड्राइव पर निकले हैं। वीडियो में निक और पीसी जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में निक कार ड्राइव करते हुए नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- 'मम्मी पापा का डे आउट'। प्रियंका ने वीडियो के साथ निक और अपने कुछ फोटोज भी शेयर किए हैं। प्रियंका ने इनके साथ लिखा है कि मम्मी और पापा की आउटिंग। प्रियंका और निक ने पैरेंटिंग ड्यूटी से समय निकालकर अपने दिन को काफी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान प्रियंका ने ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आ रही है। वहीं, निक ब्राउन टोन के स्वेटर में बेहद हैंडसम लग रहे है। बता दें प्रियंका चोपड़ा ने इस साल की शुरुआत में अपने पहले बच्चे मालती मैरी का स्वागत किया।

Tags:    

Similar News