पवन सिंह और आस्था सिंह का गाना 'दिल लेके भाग जइबे' रिलीज

इस गाने के लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं।

Update: 2024-06-28 03:42 GMT

मुंबई, भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की आने वाली फिल्म 'पॉवर स्टार' का मस्ती से भरा पहला गाना 'दिल लेके भाग जइबे' टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।

दिल लेके भाग जइबे गाना के वीडियो में पवन सिंह के साथ आस्था सिंह नजर आ रही हैं। इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है। इसका म्यूजिक सरगम आकाश ने दिया है। इस गाने के लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं।

गौरतलब है कि मैड्ज मूवीज बैनर के तले बिग स्केल पर बनाई गई भोजपुरी फिल्म 'पावर स्टार' के प्रोड्यूसर मधु शर्मा और समीर आफ़ताब हैं। इस फिल्म में पवन सिंह, मधु शर्मा, पीयूष सुहाने, मनोज सिंह 'टाइगर', प्रकाश जैस, युगांत पांडे, संजय वर्मा, अजय पटेल, इंद्रेश त्रिपाठी, उजैर खान, हेमलाल कौशल, सुजीत सार्थक, अभिषेक नजर आएंगे। साथ ही साथ ऋतु सिंह, रक्षा गुप्ता, डिंपल सिंह, आस्था सिंह की विशेष उपस्थिति इस फ़िल्म में होगी। फ़िल्म के डीओपी वासु हैं। कॉन्सेप्ट और कहानी समीर आफ़ताब ने लिखी है।पटकथा, संवाद जावेद अहमद ने लिखा है।संगीतकार मधुकर आनंद, प्रियांशु सिंह, सरगम ​​आकाश ने गीतकार विनय बिहारी, आशुतोष तिवारी, रोशन सिंह विश्वास, प्रिंस प्रियदर्शी के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है। एडिटर गुरजेंट सिंह, एक्शन मास्टर एस. मल्लेश, कोरियोग्राफर संजीव शर्मा, प्रसून यादव, राहुल हैं। कार्यकारी निर्माता मनोज रावले, लाइन प्रोड्यूसर रिजवान खान, आर्ट डायरेक्टर शेरा हैं। कॉस्ट्यूम विद्या - विष्णु का है।Full View

Tags:    

Similar News