लवीना ने महेश भट्ट पर लगाए कई गंभीर आरोप, बताया बॉलीवुड का डॉन

एक्ट्रेस लवीना लोध ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर महेश भट्ट को बॉलीवुड का डॉन बता दिया है।

Update: 2020-10-24 15:09 GMT

मुंबई। जाने माने निर्देशक महेश भट्ट के नाम एक और विवाद जुड़ गया है। एक्ट्रेस लवीना लोध ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर महेश भट्ट को बॉलीवुड का डॉन बता दिया है। वीडियो में लवीना ने महेश भट्ट् के भांजे और विशेष फिल्म के हेड ऑफ प्रोडक्शन सुमित सभरवाल पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक सुमित ड्रग्स और लड़कियों का सप्लाई किया करता था। लवीना ने अमायरा दस्तूर और सपना पब्बी जैसी अभिनेत्रियों का जिक्र किया है।

सोशल मीडिया पर लवीना का ये वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में लवीना कहती हैं- हेलो मेरा नाम लवीना लोध है। ये वीडियो मैं मेरी और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बना रही हूं। मेरी शादी महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल से हुई थी। मैंने उनके खिलाफ डिवोर्स की शिकायत दाखिल करवाई है। लवीना आगे कहती हैं- मुझे पता चल गया था कि सुमित कलाकारों को ड्रग्स सप्लाई किया करता था। अमायरा और सपना पब्बी जैसों को करता था। उसके फोन में भी लड़कियों की अलग-अलग तस्वीरें होती थीं जो वो दूसरे डायरेक्टर्स को दिखाता था। इसका मतलब वो लड़की भी सप्लाई करता था। अब यहां तक लवीना के आरोप सिर्फ सुमित की तरफ थे. लेकिन बाद में वे दावा करती हैं कि इस सब की जानकारी महेश भट्ट को भी थी। उन्होंने महेश भट्ट को बॉलीवुड का डॉन बताते हुए कहा है- अगर महेश भट्ट के हिसाब से कुछ नहीं होता तो वे उसकी जिंदगी बर्बाद कर देते हैं। वीडियो में लवीना ये भी बता रही हैं कि जब से केस फाइल किया है, महेश भट्ट उनके पीछे पड़ गए हैं। उनके मुताबिक महेश भट्ट उनके घर में घुसने की कोशिश करते हैं। वहीं उन्हें इस बात का भी गुस्सा है कि पुलिस की तरफ से भी एक्शन नहीं लिया जा रहा है। (हिफी)

Tags:    

Similar News