अभिनेत्री की बहन ससुराल में काट रहीं फसल

आए दिन वो अपने दिल की हर बात इसके माध्यम से लोगों तक पहुंचाती रहती हैं। हाल ही में कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट में एक पोस्ट कर बताया;

Update: 2021-04-12 15:39 GMT
अभिनेत्री की बहन ससुराल में काट रहीं फसल
  • whatsapp icon

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को सोशल मीडिया की दुनिया से काफी लगाव है। आए दिन वो अपने दिल की हर बात इसके माध्यम से लोगों तक पहुंचाती रहती हैं। हाल ही में कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट में एक पोस्ट कर बताया कि उनकी बहन रंगोली चंदेल खेत में फसल काट रही है।


कंगना रनौत ने ट्विटर पर अपनी बहन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वो एक खेत में काम करती हुईं नजर आ रही हैं। कंगना ने अपने पोस्ट में बताया रंगोली और पृथ्वी के ससुराल की ये तस्वीरें देखकर बहुत खुशी हुई, सभी खेत में फसल काटते दिखे। बचपन में मुझे भी मां के साथ खेत में काम करना काफी पसंद था और मुझे खुशी है कि पृथ्वी भी वही सीख और देख रहा है। पृथ्वी समझ रहा है कि अन्न सुपर मार्केट में नहीं उगता बल्कि धरती मां की कोख में उगता है। (हिफी)




 


Tags:    

Similar News