एक्टर सोनू सूद को बदनाम करने का प्रयास
जरुरतमंद की मदद कर एक्टर सोनू सूद ने सभी के दिल में अलग जगह बनाई है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही हर किसी तक मदद पहुंचा दी है।;
मुंबई। जरुरतमंद की मदद कर एक्टर सोनू सूद ने सभी के दिल में अलग जगह बनाई है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही हर किसी तक मदद पहुंचा दी है। लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में ट्रोल होना आम बात है। इसलिए एक्टर सोनू सूद को भी घेरने की कोशिश की गई है। उनकी नीयत पर ही सवाल खड़े कर दिए गए हैं। हाल ही में एक यूजर ने सोनू सूद की मदद को पीआर स्टंट बता दिया था। उसके मुताबिक सोनू की टीम बिना लोगों की पूरी जानकारी ले उन्हें मदद पहुंचा देती है। यूजर ने इसे बेहतरीन पीआर स्टंट का करिश्मा कहा।
एक यूजर ने लिखा- नया ट्विटर अकाउंट, सिर्फ 2-3 फॉलोअर्स, सोनू सूद को टैग भी नहीं किया गया है, किसी ने अपनी जगह भी शेयर नहीं की है। कोई ईमेल भी नहीं दिख रहा है. लेकिन फिर भी सोनू को उस जरूरतमंद के बारे में पता चलता है और वहां मदद पहुंच जाती है।