एक और अभिनेता कह गये अलविदा, बॉलीवुड को बड़ा झटका

फरहान अख्तर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि उनके परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।;

Update: 2021-01-17 05:45 GMT

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म फुकरे के महान एक्टर ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस का कल निधन हो गया था। वर्ष 2013 में उनकी रिलीज हुई फिल्म फुकरे में उन्होंने बॉबी का रोल बहुत अच्छे से निभाया था। अभिनेता ल्युकस के निधन पर बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन दिनों फुकरे फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था।


बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक्टर ल्यूकस की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, कि मेरे प्रिय स्टार कास्ट मेंबर लुकास का कल निधन हो गया है, जिन्होंने हमारी फुकरे फिल्म में बॉबी का रोल बहुत अच्छे से प्ले किया था। लुकास के परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में आपको हमेशा याद किया जाएगा।'' साल 2013 में आयी फिल्म फुकरे में उन्होंने बॉबी का जो रोल प्ले किया, वह बहुत ज्यादा सराहनीय था।



Tags:    

Similar News