स्टाइल और फैशन से चर्चित हैं अभिनेत्री

इंस्टाग्राम पर शेयर हुए एक वीडियो में न्यासा को बांद्रा में एक रेस्तरां के बाहर निकलते देखा जा सकता है।;

Update: 2022-10-27 12:17 GMT

मुंबई। अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा देवगन अपने स्टाइल और फैशन सेंश की वजह से हर जगह छाई रहती हैं। हाल में देवगन परिवार की दिवाली की फोटोज वायरल हो रही थीं, जिसमें सभी की नजरें न्यासा के ट्रेडिशनल लुक पर अटक गईं। पीले रंग के लहंगे में न्यासा कहर बरपा रही थीं।

न्यासा की हर एक्टिविटी पर सोशल मीडिया की नजर रहती है। हाल में देवगन जूनियर को बांद्रा के एक रेस्त्रां से बाहर स्पॉट किया गया। इंस्टाग्राम पर शेयर हुए एक वीडियो में न्यासा को बांद्रा में एक रेस्तरां के बाहर निकलते देखा जा सकता है। कैजुअल लुक में न्यासा काफी कूल और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। न्यासा ने पिंक कलर के क्रॉप टॉप के साथ वाइड लेग जींस कैरी किया। खुले बालों में वह मिनिमम मेकअप के साथ नजर आईं। (हिफी)

Tags:    

Similar News