कंगना के बॉडी गार्ड के खिलाफ रेप केस दर्ज
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े के खिलाफ मुंबई में एक रेप के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।;
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े के खिलाफ मुंबई में एक रेप के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। हेगड़े पर आरोप लगाने वाली 30 साल की एक ब्यूटीशियन महिला ने कहा है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर उनका रेप किया है। इन दिनों कोविड से रिकवरी के बाद कंगना रनौत मनाली में अपने घर पर फैमिली के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं।
एक खबर के अनुसार 30 साल की एक ब्यूटीशियन महिला ने बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर यह मामला दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि हेगड़े ने शादी का झांसा देकर उनका रेप किया है. एफआईआर के मुताबिक, पीड़िता पिछले साल जून में एक फिल्म शूटिंग के समय कुमार हेगड़े से पहली बार मिली थी। महिला ने बताया है कि कुमार हेगड़े ने पहले शादी के लिए प्रपोज किया था। जिसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे। महिला ने यह साफ तौर पर बताया है कि जब उसने फिजिकल रिलेशन बनाने से इनकार कर दिया तो कुमार हेगड़े ने इसके लिए मजबूर किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुमार हेगड़े उनसे 50 हजार रुपए भी लिए हैं। यह पैसे उसने यह कहते हुए उधार लिए कि उसकी मां की तबीयत खराब है और उसे अपने होमटाउन जाना है। लेकिन जाने के बाद से ही वह उसके संपर्क में नहीं है। (हिफी)