आया राम गया राम बने केंद्रीय मंत्री के भतीजे जल्द ही छोड़ दी कांग्रेस

हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव में रोजाना तरह-तरह के रोचक मामले देखने को मिल रहे हैं।

Update: 2024-09-21 05:52 GMT

चंडीगढ़। हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव में रोजाना तरह-तरह के रोचक मामले देखने को मिल रहे हैं। हरियाणा में आया राम गया राम की राजनीति को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय मंत्री के भतीजे जिस तेजी के साथ कांग्रेस में गए थे उससे भी तेज गति के साथ कुछ घंटे के भीतर ही वापस भाजपा में लौट आए हैं।

हरियाणा में पिछले लंबे समय से चली आ रही आया राम गया राम की राजनीति को आगे बढ़खते हुए बृहस्पतिवार को कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामने वाले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के भतीजे रमित कट्टर कुछ घंटे बाद ही भारतीय जनता पार्टी में वापस लौट आए हैं।

भगवा दल में उनकी एंट्री अब भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर द्वारा कराई गई है, मनीष ग्रोवर रोहतक विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी है और उनका मुकाबला कांग्रेस के उन भारत भूषण बत्रा से है जिन्होंने बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के भतीजे रमित खट्टर को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई थी। केंद्रीय मंत्री के भतीजे द्वारा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद भारतीय जनता पार्टी में भूचाल आ गया था। भाजपा खेमे की ओर से डैमेज कंट्रोल को लेकर जब अपनी कवायद शुरू की गई तो रमित खट्टर से संपर्क किया गया और किसी तरह उन्हें वापसी के लिए राजी कर लिया गया।

Full View


Tags:    

Similar News