महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास- बाद में घर जाकर परिवार ने की मारपीट
हरियाणा प्रदेश के पलवल में रेप का प्रयास करने के बाद पीड़ितों के घर पर जाकर मारपीट की। गर्भवती का गर्भ गिरने का खतरा;
चडीगढ़। हरियाणा प्रदेश के पलवल में रेप का प्रयास करने के बाद पीड़ितों के घर पर जाकर मारपीट की। गर्भवती का गर्भ गिरने का खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आगे कार्रवाई करने में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पलवल के महिला थाना पर एक व्यक्ति ने आकर शिकायत की। इस शिकायत में उन्होंने कहा कि उसकी पत्नि अपने प्लॉट से उपले लेने के लिये गई थी। इसी बीच शाहरूख नाम का व्यक्ति प्लॉट पर पहुंच गया, जहां पर उसने उसकी पत्नि को अंदर ही खींच लिया। शाहरूख ने उसकी पत्नि से दुष्कर्म करने की कोशिश की तो उसने शोर मचा दिया। इसी दौरान व्यक्ति भी मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद आरोपी दोनों पति और पत्नि को जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। व्यक्ति जब आरोपी के पिता के पास गया तो उसने कहा कि उसने कोई रिएक्शन नहीं दिया। व्यक्ति ने शिकायत में आगे कहा कि शाहरूख और उसके परिवार के अन्य साथी उनके ज्ञध्र में घुस गये और कहने लगे कि मारो इसे यह हमारे पुत्र को बदमाम कर रहा है। उन्होंने दोनों की पिटाई की, जिसके बाद वह घायल हो गये। इतना ही नहीं व्यक्ति की पत्नि गर्भवती थी, लात लगने की वजह से गर्भ गिरने का खतरा बना हुआ है, जिसको उपचार हेतु चिकित्सालय में एडमिट कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।