मोदी मंत्रिमंडल विस्तार- दर्जनों से लिया गया इस्तीफा- 43 नेता बनेंगे मंत्री
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे एससी बघेल को भी मोदी कैबिनेट में भी स्थान मिल सकता है;
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में पहला कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। आज शाम लगभग 6 बजे 43 मंत्रियों को राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई जायेगी। कैबिनेट विस्तार से पहले ही 14 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। कांग्रसे से आये ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी मंत्री लिस्ट नाम शामिल है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे एससी बघेल को भी मोदी कैबिनेट में भी स्थान मिल सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार वित्त राज्यमंत्री मंत्री अुनराग ठाकुर, नागरिक विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी सहित 5 मंत्रियों को प्रमोशन दिया जा रा है। उत्तर प्रदेश से 7 मंत्री और गुजरात से 5 मंत्री बनाये जा रहे हैं। मोदी मंत्रिमंडल में वीरेन्द्र कुमार, मनसुख मांडविया, पुरूषोत्तम रूपाला, राजीव चन्द्रशेखर, सत्यपाल सिंह बघेल, भानुप्रताप सिंह वर्मा, कौशल किशोर, अजय भट्ट, अनुपूर्णा देवी, बीएल वर्मा, डाॅ सुभाष सरकार, अजय कुमार, शांतनु ठाकुर शामिल हैं।
कैबिनेट विस्तार से पूर्व ही एक दर्जन से अधिक मंत्रियों का इस्तीफा ले लिया गया है। स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चैबे, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चैधरी, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री प्रताप सारंगी, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, श्रम और रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार, रसायन एवं उरर्वक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, वन और पयार्वरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राव साहेब दानव के अलावा संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर का इस्तीफा ले लिया गया है। कुछ दिन पूर्व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को कनार्टक का राज्यपाल बनाए जाने की घोषणा के पश्चात इस्तीफा दिया है।