CM की मिमिक्री ले बैठी विधायकी- पूर्व CM के मुंहबोले भाई बर्खास्त

विधान परिषद से बर्खास्त किए गए MLA सुनील कुमार को अपनी विधायकी की कुर्सी से हाथ धोना पड़ा है

Update: 2024-07-26 12:56 GMT

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के नजदीकी एवं राज्य की मुख्यमंत्री रही राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री करना भारी पड़ गया है। जिसके चलते विधान परिषद से बर्खास्त किए गए MLA सुनील कुमार को अपनी विधायकी की कुर्सी से हाथ धोना पड़ा है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री करने वाले विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार को विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बर्खास्त कर दिया है।

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अवहेलना करने का जो आरोप सुनील कुमार के ऊपर लगाया गया था वह जांच के दौरान सही पाए जाने के बाद विधान परिषद के सभासद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सुनील कुमार सिंह की विधायक के पद से बर्खास्तगी पर अपनी मोहर लगाई है।

 इस दौरान सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि सदन की सहमति से ही बर्खास्त किए गए विधान परिषद सदस्य को माफी मिल सकती है।

 उल्लेखनीय है कि विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार सिंह विस्कोमान के अध्यक्ष पद से पहले ही हटाए जा चुका हैं।

 इसी मामले को लेकर राजद एमएलसी कारी सुहेब को अगले सत्र में दो दिनों के लिए सस्पेंड किया गया है।

Similar News