5 दिसंबर को 3 जनपदों में रहेगी छुट्टी-स्कूल, कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

उत्तर प्रदेश शासन की ओर से राज्य के 3 जनपदों में आगामी 5 दिसंबर को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया गया है।;

Update: 2022-11-22 11:48 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से राज्य के 3 जनपदों में आगामी 5 दिसंबर को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस दिन इन तीनों ही जनपदों के स्कूल, कॉलेज और सरकारी व गैर सरकारी दफ्तर बंद रखे जाएंगे।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से एक परिपत्र जारी करते हुए आगामी 5 दिसंबर को राज्य के मैनपुरी, मुजफ्फरनगर और रामपुर जनपद में सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया गया है। मैनपुरी में लोकसभा और जनपद मुजफ्फरनगर की खतौली तथा रामपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के सिलसिले में आगामी 5 सितंबर को मतदान वाले दिन सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी व गैर सरकारी दफ्तर बंद रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। सार्वजनिक छुट्टी के संबंध में संबंधित मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारियों को भेजे गए परिपत्र में शासन के निर्देशों का कडाई के साथ पालन कराने के लिए कहा गया है।

Tags:    

Similar News