बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक मदद को लेकर CM का बड़ा ऐलान- दशहरा से पहले...

मुख्यमंत्री किरतपुर कुशेश्वरस्थान प्रखंड के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा करने के लिए निकल गए।

Update: 2024-10-04 10:26 GMT

पटना। मुख्यमंत्री की ओर से बाढ़ से प्रभावित लोगों की आर्थिक मदद को लेकर की गई एक बड़ी घोषणा के अंतर्गत दशहरा से पहले बाढ़ पीडितो को सात-सात हजार रुपए देने का ऐलान किया है।

शुक्रवार को दरभंगा के इंडोर स्टेडियम में बाढ़ पीड़ितों के लिए तैयार किये जा रहे फूड पैकेजिंग का जायजा लेने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक मदद के लिए एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बाढ़ पीडितो को सात-सात हजार रुपए दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने का निर्देश देते हुए कहा कि विजयादशमी के पर्व से पहले बाढ़ पीड़ितों के बैंक खाते में सहायता राशि अफसरों द्वारा भेज दी जाएगी।

इंडोर स्टेडियम में फूड पैकेजिंग का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री किरतपुर कुशेश्वरस्थान प्रखंड के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा करने के लिए निकल गए।Full View

Tags:    

Similar News