मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा में शीश नवाया और श्रद्धालुओं के साथ मनाया छठ पर्व

प्रातः खालसा पंथ के प्रथम गुरू गुरूनानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभात फेरी में भाग लिया तथा गुरूद्वारा में शीश नवाया;

Update: 2021-11-11 14:21 GMT

नैनीताल/खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा के दौरे पर गुरूवार को जहां प्रकाश पर्व के मौके पर जहाँ गुरूद्वारा में शीश नवाया वहीं श्रद्धालुओं के साथ छठ की पूजा भी की।

मुख्यमंत्री ने आज प्रातः खालसा पंथ के प्रथम गुरू गुरूनानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभात फेरी में भाग लिया तथा गुरूद्वारा में शीश नवाया। उन्होंने राज्य की सुख, समृद्धि, शान्ति, खुशहाली के साथ ही दैवीय आपदाओं से राज्य की मुक्ति के लिए अरदास की। गुरूद्वारा कमेटी ने मुख्यमंत्री को सरोपा व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री झनकइया, 22 पुल, मेलाघाट भी पहुंचे और श्रद्धालुओं के साथ छठ कार्यक्रम में शरीक हुए। उन्होंने छठ घाट पर उगते हुए सूरज को प्रणाम कर छठ माई का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मातृ शक्ति सहित सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सब पर छठी मैया की कृपा सदैव बनी रहे। उन्होंने कहा कि सूर्य उपासना का यह पावन पर्व हमें प्रकृति से जोड़ता है।

उन्होंने कहा कि हमें सूर्य देवता से सीख लेनी चाहिए, जो कि नित्य अपने कर्म करते रहते हैं। हमें सूर्य देवता को प्रेरणा एवं मार्गदर्शक मानकर अपने कार्य समय से करते रहना चाहिए। इस दौरान उन्होंने प्रसाद ग्रहण कर बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान अनेक पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।


वार्ता

Tags:    

Similar News