बीजेपी 32 लाख मुसलमानों को सौगात ए मोदी के रूप में बांटेगी ईदी
32000 मस्जिदों को कवर करते हुए मुसलमानों को ईद से पहले सौगात ए मोदी गिफ्ट दिया जाएगा।;
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आमतौर हर तरह के चुनाव में पार्टी से दूर रहने वाले मुसलमानों को ईद उल फितर के त्यौहार के गिफ्ट के तौर पर सौगात ए मोदी किट के रूप में ईदी बांटी जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से ईद उल फितर के त्योहार से पहले मुसलमानों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से ईद उल फितर के त्योहार से पहले 32 लाख मुसलमानों को सौगात ए मोदी किट उपहार के तौर पर दी जायेगी।
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन से सौगात ए मोदी अभियान चला कर देश के 32 लाख गरीब मुसलमान को गिफ्ट के तौर पर ईदी दी जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा की निगरानी में वितरित की जाने वाली सौगात ए मोदी को लेकर भाजपा का कहना है कि गरीब मुसलमान भी शान के साथ अपनी ईद मना सके, इसके लिए उन्हें सौगात ए मोदी कट गिफ्ट के रूप में दी जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी के 32000 कार्यकर्ताओं को ईदी वितरण का काम सौपा गया है। भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता एक एक मस्जिद की जिम्मेदारी लेगा। इस तरह से देश भर में 32000 मस्जिदों को कवर करते हुए मुसलमानों को ईद से पहले सौगात ए मोदी गिफ्ट दिया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा है कि ईद, भारतीय नव वर्ष, ईस्टर और गुड फ्राइडे को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी यह बड़ा अभियान चला रही है। उन्होंने कहा है कि बहुत सारे अल्पसंख्यक ऐसे हैं जो अपना त्यौहार भी ठीक से नहीं मना पाते हैं, ऐसे में उन्हें भाजपा की ओर से सौगात ए मोदी पेश की जाएगी।