प्रतिबंध लगते ही टिकटाॅक के फाटक हुए बंद- प्ले स्टोर से भी हुआ गायब

अमेरिका ने पिछले दिनों कानून बनाकर चीनी ऐप टिकटोक पर प्रतिबंध लगा दिया था।;

Update: 2025-01-19 08:01 GMT

वाशिंगटन। चीन को जोर का झटका देते हुए अमेरिका में टिकटाॅक ऐप बंद हो गया है। सरकार की ओर से लगाएं गए प्रतिबंध के बाद ऐप को प्ले स्टोर से भी हटा दिया गया है। यूजर्स अब ऐप पर वीडियो नहीं देख पा रहे हैं।

भारत के अलावा कई देशों के साथ अब अमेरिका में भी टिकटाॅक ऐप बंद हो गया है। अमेरिका में सरकार की ओर से लगाएं गए प्रतिबंध के बाद कानून प्रभावी होने से पहले ही टिकटोक का अमेरिका में संचालन बंद हो गया है।

चीन को झटका देते हुए अमेरिका की ओर से लगाएं गए प्रतिबंध के तहत यूजर्स अब ऐप पर वीडियो नहीं देख पा रहे हैं। ऐप पर केवल एक मैसेज दिखाई दे रहा है जिसमें टिक टॉक पर प्रतिबंध लगाने की जानकारी दी गई है।

टिकटाॅक को अब प्रमुख प्ले स्टोर से भी हटा दिया गया है‌ टिकटाॅक ऐप एप्पल और गूगल प्ले स्टोर पर अब दिखाई नहीं दे रहा है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने पिछले दिनों कानून बनाकर चीनी ऐप टिकटोक पर प्रतिबंध लगा दिया था।Full View

Tags:    

Similar News