विशाल कावड़ यात्रा निकली जिसमें शामिल हुये मुख्यमंत्री

जगह-जगह कांवड़िए भगवान शिव जी को जल चढ़ाने जा रहे हैं

Update: 2024-08-18 06:05 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज विशाल कावड़ यात्रा निकली जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए।

इस कावड़ यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह एवं पूर्व मंत्री विधायक राजेश मूणत भी साथ में उपस्थित रहे और भगवान भोलेनाथ से प्रदेश वासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा “सावन का पवित्र महीना चल रहा है। जगह-जगह कांवड़िए भगवान शिव जी को जल चढ़ाने जा रहे हैं। आज मारुति मंगलम में आयोजित कांवड़ यात्रा में सम्मिलित होकर महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना करता हूूं।”

Tags:    

Similar News