पीएम मोदी ने 65 लाख लोगों को बांटे स्वामित्व संपत्ति कार्ड- इस इवेंट में..

Update: 2025-01-18 07:59 GMT

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 राज्यों तथा दो केंद्र शासित प्रदेशों के 65 लाख लोगों को स्वामित्व संपत्ति कार्ड वितरित किए हैं। वर्चुअल आयोजित इस कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री तथा संबंधित राज्यों के मंत्री एवं पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए।


शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअली 10 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों को 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटे गए हैं। वर्चुअली आयोजित इस कार्यक्रम में 13 केंद्रीय मंत्रियों ने फील्ड में रहकर मोर्चा संभाला, जबकि कई राज्यों के मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री तथा संबंधित राज्य के मंत्रियों के अलावा पंचायत प्रतिनिधियों ने भी वर्चुअल अपनी भागीदारी की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 12 राज्यों के 230 जनपदों के 50000 से ज्यादा गांव के लोगों को यह कार्ड बांटे गए हैं। अभी तक 153000 से ज्यादा गांव के लिए लगभग 2.25 करोड़ संपत्ति कार्ड तैयार किया जा चुके हैं।

Similar News