महिलाओं से छेड़छाड़ कर बुरे फंसे बाराती- बंधक बन खानी पडी पिटाई

बारात की चढत के दौरान नशे में टल्ली होकर नाच कूद कर रहे बारातियों ने गांव की महिलाओं से छेड़छाड़ कर बखेड़ा खड़ा कर दिया।

Update: 2023-11-26 10:07 GMT

मेरठ। बारात की चढत के दौरान नशे में टल्ली होकर नाच कूद कर रहे बारातियों ने गांव की महिलाओं से छेड़छाड़ कर बखेड़ा खड़ा कर दिया। गांव के लोगों ने बारात को दौड़ते हुए उन्हें बंधक बनाकर पिटाई करनी शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों के बीच मामला शांत करते हुए अपनी मौजूदगी के बीच लड़की के फेरे कराएं।

परतापुर थाना क्षेत्र के गांव गंगोल में रहने वाली लड़की का शादी समारोह आयोजित किया गया था। जनपद बागपत के एक गांव से बारात में शामिल दूल्हे की जब शनिवार की देर रात चढत हो रही थी तो नशे में टल्ली हुई बाराती डांस करते हुए शादी की खुशियां व्यक्त कर रहे थे।

इसी दौरान बारातियों ने सड़क से होती जा रही गांव की लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर दी‌। लड़की ने घर पहुंच कर जब मामले की जानकारी परिवार वालों को दी तो पीड़ित परिवार गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंच गया।

महिलाओं से छेड़छाड़ से खफा गांव वालों ने बारात को घेर लिया और एक-एक कर बारातियों की पिटाई करनी शुरू कर दी, जिससे बारातियों में भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के बाद अपनी मौजूदगी में दूल्हा-दुल्हन के फेरे कराएं।

Full View

Tags:    

Similar News