अब अयोध्या में 69 साल की महिला से रेप- वीडियो भी बनाया

इतना ही नहीं रेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया है।

Update: 2024-10-02 07:55 GMT

अयोध्या। राम की नगरी में नाबालिक से किए गए रेप के अब 69 साल की बुजुर्ग महिला से चार लोगों द्वारा किए गए रेप के मामले को लेकर एक बार फिर से तीर्थ नगरी सुर्खियों में आ गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बताए गए चारों लोगों के खिलाफ रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए दो किशोर तथा एक अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चौथे आरोपी की तलाश में दौड़ धूप कर रही है।

अयोध्या जनपद के कुमारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया है कि बीती 23 दिसंबर की रात गांव के ही चार लोगों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। इतना ही नहीं रेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया है।

वीडियो वायरल होने के बाद जब इस मामले की जानकारी दूर शहर में रोजी रोटी कमाने वाले रेप पीड़िता बुजुर्ग महिला के बेटे को हुई तो वह दूर शहर से अपने गांव पहुंचा और मां को लेकर कुमारगंज थाने पहुंचकर रेप के आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद दो किशोरों के अलावा एक अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:    

Similar News