किशोरी के साथ दुष्कर्म कर बनाया गर्भवती

एक किशोरी के साथ शादी का लालच देकर दुष्कर्म करके गर्भवती बनाने का मामला सामने आया है;

Update: 2022-02-23 14:46 GMT
किशोरी के साथ दुष्कर्म कर बनाया गर्भवती
  • whatsapp icon

सूरत। गुजरात में सूरत शहर के अठवा क्षेत्र में एक किशोरी के साथ शादी का लालच देकर दुष्कर्म करके गर्भवती बनाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि शिकायतकर्ता ने शिकायत की है कि उसकी 16 साल की पुत्री को अज्ञात व्यक्ति ने शादी का लालच देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसे गर्भवती कर दिया। लड़की के गर्भवती होने पर उसके परिजनों को इस बात का पता चला।

पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

वार्ता

Tags:    

Similar News