शरीर और अंडर गारमेंट्स में मिला करोड़ों का सोना- 2 तस्कर अरेस्ट

लेकिन कस्टम विभाग की आंखों से नहीं बच सके और दोनों जांच में हत्थे चढ़ गए।

Update: 2024-10-17 07:02 GMT

मुंबई। कस्टम विभाग के अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर अपने शरीर और अंडर गारमेंट्स में छुपा कर सोने की तस्करी करने जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 1 किलो 725 किलोग्राम सोना जप्त किया गया है।

बृहस्पतिवार को मुंबई स्थित कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट पर सजगता बरतते हुए एक करोड़ 25 लाख रुपए के सोने की तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

सजगता बरतते हुए दो तस्करों की गिरफ्तारी करने वाले कस्टम विभाग के अधिकारी के मुताबिक दोनों तस्करों के पास से 1 किलो 725 किलोग्राम वजन का सोना जप्त किया गया है।

अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों तस्कर बरामद हुए सोने को अपने शरीर और अंडर गारमेंट में छुपा कर ले जा रहे थे। लेकिन कस्टम विभाग की आंखों से नहीं बच सके और दोनों जांच में हत्थे चढ़ गए।Full View

Tags:    

Similar News