बीजेपी सांसद के घर से मिला 10 साल के लड़के का शव- मचा कोहराम

रविवार को असम के बीजेपी सांसद राजदीप राय के सिलचर स्थित आवास के भीतर से 10 साल के लड़के का शव मिलने पर कोहराम मच गया है।

Update: 2023-08-27 06:28 GMT

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद के आवास से 10 साल के लड़के का शव बरामद किया गया है। पंखे से लटके मिले लड़के के शव के गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंखे पर झूलते मिले शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को असम के बीजेपी सांसद राजदीप राय के सिलचर स्थित आवास के भीतर से 10 साल के लड़के का शव मिलने पर कोहराम मच गया है। नाबालिक का शव जब पंखे से लटकता हुआ मिला तो पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने फांसी के फंदे पर झूल रहे 10 साल के लड़के के शव को नीचे उतारा और उसे सिलचर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिल रही है कि पंखे से लटके मिले लड़के की मां बीजेपी सांसद के घर काम करती है। लड़का अपनी बड़ी बहन और मां के साथ यहीं पर रहता था। मूल रूप से कछार जिले के प्लॉन्ग घाट इलाके की रहने वाली नौकरानी अपने बेट और बेटी को अच्छी पढ़ाई के लिए 2 साल पहले सिलचर ले आई थी।


भाजपा सांसद राजदीप रॉय को जब लड़के के फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी मिली तो वह अपने आवास पर पहुंचे। पता चला कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को तोड़ा और बेहोशी की हालत में मिले लड़के को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने इलाज कर बच्चें को बचाने की कोशिश की। लेकिन वह उसके जीवन को बचाने में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने प्रथम दृष्टता इस मामले को खुदकुशी की घटना माना है। लोगों ने बताया है कि लड़का अपनी मां से बेहद नाराज चल रहा था, क्योंकि उसे मोबाइल फोन नहीं दिलाया गया था। वह पिछले कई दिनों से वीडियो गेम खेलने के लिए अपनी मां से मोबाइल फोन की मांग कर रहा था।Full View

Tags:    

Similar News