आई थी मुकदमा खारिज कराने- करा बैठी बलात्कार- होटल में लुटी अस्मत

मुकदमे की पैरवी करने के लिए राजधानी आई महिला से होटल में ले जाकर खूब दुराचार किया गया।;

Update: 2023-10-08 06:28 GMT

लखनऊ। मुकदमे की पैरवी करने के लिए राजधानी आई महिला से होटल में ले जाकर खूब दुराचार किया गया। बलात्कार करने वाले युवक महिला को बेसुध हालत में डीजीपी आवास के पास छोड़कर भाग निकले। पुलिस कंट्रोल रूम को मिली सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

कौशांबी की रहने वाली महिला राजधानी लखनऊ में अपने मुकदमे की पैरवी के लिए पहुंची थी। तकरीबन एक हफ्ते पहले राजधानी लखनऊ आई महिला शनिवार की देर शाम डाली बाग से जियामऊ की तरफ जाने वाले रास्ते पर बेहोश पड़ी मिली। राहगीरों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस 35 वर्षीय महिला को उठाकर अस्पताल ले गई।

हालात में थोडा सुधार होने पर महिला ने बताया कि उसके खिलाफ कुछ लोगों ने कौशांबी में झूठा मुकदमा दर्ज कर रखा है। जिसे खत्म करने के इरादे से वह राजधानी लखनऊ आई थी। पीड़िता के मुताबिक लखनऊ आने के बाद उसे एक महिला एवं दो युवक मिले जो मुकदमा खत्म करने में उसकी मदद की बात कहने लगे।


कई जगह वह महिला और दोनों युवक उसे अपने साथ लेकर भी गए। पैरवी के बहाने एक युवक बीते दिन उसे होटल में ले गया। महिला की तबीयत उस समय कुछ ठीक नहीं थी। इसलिए युवक ने उसे खाने के लिए दवाई दे दी। जिससे वह बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपी ने 35 वर्षीय महिला के साथ दुराचार किया।

डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया है कि महिला से बातचीत की जा रही है वह होटल और मददगार बताकर उससे मिलने वाली महिला और दो युवकों के बारे में ठीक से जानकारी नहीं दे पा रही है। महिला की हालत सुधरने का पुलिस द्वारा इंतजार किया जा रहा है।

Full View

Tags:    

Similar News