स्टार बनाने के नाम पर युवती से रेप- राष्ट्रीय अध्यक्ष पर केस

देवेंद्र बूडिया ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया और कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाएं।;

Update: 2025-01-26 06:24 GMT

हिसार। अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ आदमपुर में बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया और कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

हरियाणा के हिसार के आदमपुर में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूडिया पर युवती के साथ रेप करने के मामले को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है।

हरियाणा की रहने वाली रेप पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि देवेंद्र बूडिया ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया और कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाएं।

युवती के मुताबिक बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उसे कहते थे कि मेरी एक्टर सलमान खान से जान पहचान है, मैं तुझे रातों-रात स्टार बना दूंगा।

जब लड़की ने जबरदस्ती किए जाने का विरोध किया तो बूडिया ने उसे धमकाया और कहा कि अगर किसी को इस बाबत कुछ भी कहा तो जान से मार दिया जाएगा।Full View

Tags:    

Similar News