केंद्रीय सुरक्षा संस्थान में हुआ ब्लास्ट- 6 कर्मचारी झुलसे- तीन की हालत..

Update: 2024-10-22 06:36 GMT

जबलपुर। केंद्रीय सुरक्षा संस्थान आयुध निर्माणी में हुए जोरदार ब्लास्ट की चपेट में आकर झुलसे आधा दर्जन कर्मचारियों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से तीन कर्मचारियों की हालत सीरियस होना बताई गई है।

मंगलवार को जबलपुर स्थित केंद्रीय सुरक्षा संस्थान आयुद्ध निर्माणी के भीतर हुई जोरदार ब्लास्ट की आवाज से आसपास के लोग बुरी तरह से सहम गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ऑर्डिनेंस फैक्ट्री प्रबंधन मौके पर पहुंचा। इस हादसे में झुलसे आधा दर्जन कर्मचारियों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन कर्मचारियों की हालत गंभीर होना बताई जा रही है।

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के प्रबंधन से जुड़े लोगों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि यह हादसा उस समय हुआ है, जब फैक्ट्री में बम भरने का काम चल रहा था। इसी दौरान हाइड्रोलिक सिस्टम में आई खराबी के कारण जोरदार ब्लास्ट हो गया, यह धमाका इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट की आवाज तकरीबन 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए रणधीर, श्यामलाल और चंदन को एक निजी अस्पताल में सीरियस कंडीशन के चलते रेफर किया गया है।

Similar News