डॉक्टर रेप मर्डर केस- ममता को मिली राहत- 16 दिन बाद डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Update: 2024-10-22 05:20 GMT

कोलकाता। राजधानी के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के रेप एवं मर्डर के मामले में भारी फजीहत झेल रही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ी राहत देते हुए 16 दिन से हड़ताल कर रहे डॉक्टरों ने अपनी स्ट्राइक को खत्म कर दिया है। पब्लिक की अपील पर हड़ताल खत्म करने का फैसला लेने वाले डॉक्टरों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जरूरत पड़ी तो फिर प्रदर्शन किया जाएगा।

कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर के विरोध में चल रही डॉक्टरों की भूख हड़ताल 17 वें दिन खत्म हो गई है। आज मंगलवार से होने वाली हेल्थ स्ट्राइक को भी वापस लेने वाले डॉक्टर के पैनल की मुख्यमंत्री के साथ सचिवालय में तकरीबन 2 घंटे तक चर्चा हुई थी। जूनियर डॉक्टर देबाशीष हलदर के मुताबिक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ हुई बैठक में डॉक्टरों को कुछ निर्देशों का आश्वासन मिला है। आम लोगों का जो समर्थन मिला उसके लिए उन्होंने पब्लिक का धन्यवाद अदा किया है।

Full View


Similar News