अचल सम्पत्ति की प्रस्तावित मूल्य सूची के खिलाफ वकीलों-दस्तावेज लेखकों का विरोध प्रदर्शन 8वें दिन भी जारी

Update: 2019-08-02 10:43 GMT

मुजफ्फरनगर। तहसील बार संघ व दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में जनपद में अचल सम्पत्ति की प्रस्तावित मूल्य सूची के विरोध में 26 जुलाई से तहसील प्रांगण मे आयोजित अनिश्चितकालीन धरना आज 8वें दिन भी जारी रहा।

तहसील बार संघ के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार काम्बोज ने बताया कि मुख्य मंत्री के स्पष्ट निर्देश के बावजूद तहसीलदार व उपनिबन्धक ने जिलाधिकारी के सम्मुख गलत रिपोर्ट प्रस्तुत की है। इसमें जनता के हितो पर कुठाराघात करते हुए ऐसे सामान्य निर्देश प्रस्तावित किये हैं। जिनसे कि आमजन का उत्पीड़न होना निश्चित है। तहसील बार संघ व दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से चेतावनी दी है कि अगर समय रहते उनकी मांगे नहीं मानी गयी तो उन्हें आंदोलन को ओर उग्र करने पर बाध्य होना पडेगा।

सुरेश कपूर, ज्ञानेन्द्र शर्मा, मनोज पाल, सुरेश शर्मा, अशोक त्यागी, कुलदीप गुप्ता, हेमन्त कुमार, रामकुुमार, विवेक कुमार, मुजम्मिल, सतीश शर्मा, नरेन्द्र कुमार गर्ग, मनोज शर्मा, नूर मौहम्मद, मौहम्मद शाहिद, मौहम्मद इकराम आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News