ड्यूटी पर जा रहा था युवक- रोका- पेट से सटाकर मार दी गोली

युवक रोजाना की तरह ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान दो युवकों ने उसे रोक लिया।

Update: 2021-03-10 10:13 GMT

मुजफ्फरनगर। युवक रोजाना की तरह ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान दो युवकों ने उसे रोक लिया। उक्त युवकों ने तमंचा उसके पेट से सटाया और गोली मार दी। इसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गये। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।


एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी निवासी फुरकान पुत्र इलियास सुबह के समय अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। रास्ते में उसे दो युवकों ने गोली मार दी और फरार हो गये। वहीं घायल फुरकान ने बताया कि वह रोजाना की तरह ड्यूटी पर आ रहा था। रास्ते में बाईक सवार सरताज निवासी नाहली एवं उसके साथी ने उसे रोक लिया और उसके पेट से तमंचा सटाकर गोली मार दी। बाद में मामले की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल युवक की हालत अब ठीक है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जायेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Tags:    

Similar News