नारी उत्थान के प्रति पूरी सजग है प्रदेश सरकार- प्रियंवदा

यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की ओर से निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद में आयोजित हुए;

Update: 2021-03-18 13:23 GMT

मुजफ्फरनगर। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य डा0 प्रियंवदा तोमर जी द्वारा जनपद के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन महर्षि सुखदेव स्वामी कल्याण देव डिग्री काॅलेज मोरना में काॅलेज की बालिकाओं के साथ संवाद एवं जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की ओर से निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद में आयोजित हुए 02 दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन आयोजित हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिवस 17 मार्च को विकास खण्ड, जानसठ के सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम व नारी चैपाल का आयोजन आयोग सदस्य की अध्यक्षता में आयोजित हुआ था।


बृहस्पतिवार को महर्षि सुखदेव स्वामी कल्याण देव डिग्री काॅलेज मोरना में आयोजित जनसुनवाई व संवाद कार्यक्रम में महिला आयोग सदस्य डा0 प्रियंवदा तोमर द्वारा अध्यक्षता की गयी, जिसमें तहसीलदार जानसठ अभिषेक, मनोचिकित्सक डा0 मनोज कुमार, कैरियर काउन्सलर डा0 समृद्धि त्यागी, महिला थानाध्यक्ष निधि चैधरी, संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी, सामाजिक कार्यकर्ता पूजा देवी इत्यादि उपस्थित हुऐ। कार्यक्रम में लगभग 200 बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा0 प्रियंवदा तोमर को पुष्प भेंट कर किया गया, जिसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत आगाज हुआ। जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन ने प्रदेश में संचालित मिशन शक्ति अभियान एवं नारी सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। मनोचिकित्सक डा0 मनोज कुमार द्वारा मानसिक स्वास्थ्य विषय पर बोलते हुए मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। तनाव, अवसाद इत्यादि से बचने तथा पढाई में किस प्रकार मन लगे इस विषय पर भी विस्तार से अवगत कराया गया। कैरियर काउन्सलर डा0 समृद्वि त्यागी ने छात्राओं को उनके कैरियर एवं रोजगार के संबंध में विस्तार से बताया तथा पढ़ाई पूर्ण करने के बाद के विभिन्न विकल्पों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कालेज की छात्रा वीनस सहरावत ने नारी सशक्तिकरण पर कविता पढ़ कर सुनाई तथा नेहरू युवा केन्द्र, मुजफ्फरनगर की वालिन्टियर प्रिया सैनी ने नारी शक्ति विषय पर व्याख्यान विषय पर संबोधन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं ने विभिन्न विषयों जैसे-सुरक्षा, कैरियर, मानसिक स्वास्थ्य, रोजगार इत्यादि के संबंध में अपने प्रश्न भी पुछे जिनका उत्तर संबंधित अधिकारियों द्वारा दिया गया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या महोदय डा0 प्रियंवदा तोमर द्वारा अपने सम्बोधन में सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं, हेल्प लाइन सेवाओं इत्यादि के बारे में अवगत कराते हुए समाज में नारी उत्थान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो की चर्चा की गयी। मिशन शक्ति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए आयोग सदस्य द्वारा नारी को समाज की मुख्य धारा में रहते हुए अपना योगदान देने के लिए बालिकाओं को प्रेरित किया। आयोग सदस्य द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि सभी योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित किया जाये। कार्यालय में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। महिला आयोग के वाटस्अप नम्बर 6306511708 के बारे में भी अवगत कराया गया, जिस पर वाट्सअप के मैसेज के माध्यम से कोई भी पीडित महिला अपने पहचान पत्र सहित अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकती है।

कार्यक्रम के अंत में तहसीलदार जानसठ अभिषेक द्वारा मुख्य अतिथि का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।




 


Tags:    

Similar News